फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey: महिला एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत, सिंगापुर को 12-0 से हराया

Mon, 08 Sep 2025 02:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोउ (चीन)

सार

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया, जबकि गत चैंपियन जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर है।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनीत कौर और मुमताज खान की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को एशिया कप के पूल बी मैच में सिंगापुर को 12-0 से रौंदा।
विज्ञापन

नवनीत (14वें , 18वें , 28वें मिनट) और मुमताज खान (दूसरे, 32वें और 38वें मिनट) के अलावा, नेहा (11वें मिनट, 38वें मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि नेहा (11वें मिनट), लालरेम्सियामी (13वें मिनट), शर्मिला देवी (45वें मिनट) और रुतुजा पिसल (52वें मिनट) ने भी भारत के लिए गोल दागे।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था, जबकि गत चैंपियन जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर है।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं और दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर चार की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। एशिया कप विजेता टीमें बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 महिला विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें