फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ किया न्यूजीलैंड दौरे का आगाज

Sat, 25 Jan 2020 12:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरै का आगाज बेहद शानदार अंदाज में किया है। महिला टीम न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी है। टीम इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड गई है। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने दो गोल किए। वहीं, शर्मिला और नमिता टोप्पो ने भी एक-एक गोल दागे। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची है और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वॉर्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वॉर्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें