फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन दौरे का जीत के साथ किया अंत,फाइनल मुकाबला 4-1 से जीता

Tue, 19 Jun 2018 01:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी पांचवें व अंतिम मुकाबले में स्पेन को हराकर सीरीज ड्रॉ करने में कामयाब रही। सोमवार को कोंसेजो सुपीरियर डे डिपोर्ट्स हॉकी स्टेडियम में सीरीज के पांचवें व अंतिम मुकाबले में भारत ने स्पेन 4-1 रौंद डाला। भारत की इस जीत में सबसे अहम भूमिक कप्तान रानी रामपाल और गुरजीत कौर ने निभाई

विज्ञापन


पांचवें व फाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ मेहमान टीम की की कप्तान रानी रामपाल ने (33वें और 37वें मिनट) में गोल दागे। जबकि गुरजीत कौर ने (44वें और 50वें मिनट) में गोल किए। भारत की तरफ से (58वें मिनट) में एकमात्र गोल लोला रिएरा ने किया। इस मैच के दूसरे ही मिनट में भारत की वंदना कटारिया ने शानदार खेल दिखाते हुए स्पेनिश गोलपोस्ट पर जोरदार हमला बोला, लेकिन स्पेन की गोलकीपर मारिया रूज ने अपनी टीम के लिए एक गोल बचाया।

इस मैच में भारत को पहले पांच में दो पेनाल्टी मिली, लेकिन रूज ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारत को बढ़त नहीं बनाने दी। भारत की तरफ से कप्तान रानी रामपाल ने 33वें मिनट में पहला गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। चार मिनट बाद ही रानी ने एक और जोरदार गोल दागा और भारत 2-0 से आगे निकल गया।
विज्ञापन


बता दें कि पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाला स्पेन ने 1-0 जीता था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेला गया दूसरा मैच ड्रॉ हुआ, जबकि तीसरे मैच में भारत ने रोमांचक मुकाबले में स्पेन को 3-2 से हराया था।  चौथे मैच में स्पेन ने 4-1 से बाजी मारकर भारत की उम्मीदों को करारा झटका दिया। पांचवें व अंतिम मुकाबले में भारत 2-2 से सीरीज ड्रॉ करने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें