फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में पदक जीत कर खुद इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं : हरेन्द्र सिंह

Mon, 18 Jun 2018 09:46 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारत की पुरुष हॉकी टीम के नए चीफ कोच  हरेन्द्र सिंह के लिए ब्रेडा (नीदरलैंड) में  23 जून से शुरू होकर 1  जुलाई तक होने वाली आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी उनका यह जिम्मेदारी संभालने के बाद पहला इम्तिहान है। चैंपियंस ट्रॉफी में मौजूदा चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया, पिछले उपविजेता भारत, मेजबान नीदरलैंड, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, बेल्जियम और पाकिस्तान की टीमें शिरकत करेंगी।  

विज्ञापन


भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने दुनिया की छह टॉप टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए बेंगलुरू से ब्रेडा रवाना होने से पहले सोमवार को 'अमर उजाला' से बेंगलुरू से 'फोन' पर कहा, 'यह आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी है और इसके बाद यह इतिहास बन जाएगी। हम इस आखिरी ऐतिहासिक चैंपियंस ट्रॉफी  में पदक जीत कर खुद इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं। हम 2016 में लंदन में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के रजत पदक विजेता हैं। हमारी टीम की बेंगलुरू में शिविर में दुनिया की टॉप छह टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी जितनी शिद्दत से हुई है उससे मुझमें इसमें पदक जीतना का पूरा विश्वास है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी टीम अनुभवी और नौजवान खिलाडिय़ों की मिली जुली एक संतुलित टीम है। भारतीय टीम में तेज तर्रार स्ट्राइकर, चतुर मिडफील्डर और भरोसेमद डिफेंडर हैं। हमारे लिए चैंपियंस ट्रॉफी अगले महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारिया का रोडमैप है। इससे मुझे बतौर कोच जहां हर खिलाड़ी को आंकने का मौका मिलेगा। वहीं हर खिलाड़ी भी खुद यह जान जाएगा वह खुद कहां खड़ा है। ब्रेडा में हमें अपने खिलाडिय़ों को खामियों को आंक कर उन्हें अगस्त में एशियाई खेलों से पहले सुधारने का मौका मिल जाएगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  'हमारी टीम का हर खिलाड़ी इस बात से वाकिफ है कि चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की श्रेष्ठ छह टीम के बीच मुकाबले में जरा सी भी ढील और गलती की गुंजाइश नहीं है। इसमें कोई भी कम नहीं है और किसी भी कमतर आंकने की भूल आप नहीं कर सकते हैं। बेंगलुरू में शिविर में टीम में सीनियर और जूनियर सहित हर खिलाड़ी ने शिद्दत से पसीना बहाया। अपने फॉरवर्ड और अग्रिम पंक्ति को मैं इसीलिए अपने रक्षण की पहली और अहम कड़ी इसलिए मानता हूं कि क्योंकि जब भी गेंद टीम से छीन जाती है तो गेंद को वापस फॉरवर्ड ही ज्यादा छीन कर लाते हैं। जब गेंद आपके पास होगी तभी आप अपने किले की हिफाजत करने के साथ सही ढंग से हमले बोल पाते हैं।' 

बकौल हरेंन्द्र सिंह, 'हमने शिविर में मैदानी गोल के मौकों को भुनाने के लिए फॉरवर्ड के सही समय पर सही जगह पर होने को तवज्जो दी है। एनालिटिकल और पेनल्टी कॉर्नर कोच क्रिस सिरिलो ने तीनों ड्रैग फ्लिकर -हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और अमित रोहिदास को उनकी खामियों सुधार उनका खेल बेहतर करने में मदद की। दिल से भारतीय मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई सिरिलो का मार्गदर्शन इन तीनों भारतीय ड्रैग फ्लिकरों के लिए बहुत मददगार रहेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि ये तीनों पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल करने में हमारी तुरुप के इक्के साबित होंगे।' 

हरेन्द्र  कहते हैं, 'भारत के पूर्व चीफ कोच रोलैंट ओल्टमैंस के पाकिस्तान के चीफ हॉकी कोच की कमान संभालने से भारत के लिए दिक्कत पेश आने की चर्चाओं को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देता हूं। यह सब मीडिया के लिए चर्चा के विषय से ज्यादा कुछ नहीं है। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वे पूर्व कोच होने के नाते भारत के खिलाडिय़ों की बाबत बहुत कुछ जानते हैं और हमारे लिए दिक्कत पेश कर सकते हैं। इस बाबत मेरा जवाब यह है कि हमारे लड़के भी उनकी कोचिंग शैली को खूब जानते हैं।' 

चोट के कारण आकाशदीप और सुमित (जू.) बाहर, सिमरनजीत और ललित को मौका
 
हरेन्द्र कहते हैं, 'शिविर में चोट के कारण हमने पहले  चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित टीम में दो बदलाव करते हुए अनुभवी आकाशदीप सिंह की जगह सिमरनजीत सिंह और यंग सुमित (जू.) की जगह ललित उपाध्याय को टीम में शामिल किया है। दरअसल आकाशदीप सिंह पूरी तरह फिट हो गए, लेकिन आगामी एशियाई खेलों के मद्देनजर हमने उन्हें टीम में शामिल करने का जोखिम उठाने की बजाय उन्हें आराम देना ज्यादा बेहतर समझा है।' 
 
भारत की 18 सदस्यीय हॉकी टीम :गोलरक्षक पीआर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक। रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार , सुरेन्दर कुमार,जर्मनप्रीत सिंह, बीरेन्द्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, अग्रिम पंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह (उपकप्तान), सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद। अग्रिम पंक्ति : एसवी सुनील, रमणदीप सिंह, मंदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह। 
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों का कार्यक्रम और समय भारतीय समयानुसार :  

23 जून :वि. पाकिस्तान (शाम 7.30बजे से) 

24 जून : वि. अर्जेंटीना (शाम 5.30बजे से ) 

27 जून: वि. ऑस्ट्रेलिया

28 जून : वि बेल्जियम (रात 10.30 बजे से)

30 जून : वि नीदरलैंड्स 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें