फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBRvIND: भारत-ग्रेट ब्रिटेन का आखिरी मैच 2-2 से ड्रॉ, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

Sat, 05 Oct 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन - फोटो : social media
विज्ञापन

नवजोत कौर और गुरजीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने इंग्लैंड दौरे के अपने आखिरी मैच में ब्रिटेन को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। 

विज्ञापन


भारत के लिए नवजोत (आठवां मिनट) और गुरजीत (48वां) ने गोल दागे जबकि ब्रिटेन के लिए एलिजाबेथ नील (55वां) और अन्ना टोमान (60वां) ने गोल किए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दौरे का अंत ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ड्रा के साथ किया। 

भारत ने पांच मैचों में से एक जीता, एक हारा और तीन ड्रा खेले। पिछले मैच में पराजय का सामना करने वाली भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मेजबान के हाफ में ही खेल होता रहा। शुरूआती हमलों का फायदा आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में मिला जिसे नवजोत ने गोल में बदला। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन को तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने तीनों को बचा लिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा। हाफटाइम में हीश की जगह आई एमी टिनेंट ने 40वें मिनट में गुरजीत का गोल बचाया। 
विज्ञापन


भारत ने 48वें मिनट में एक और गोल किया। ब्रिटेन ने हालांकि आखिरी पांच मिनट में दो गोल करके भारतीय टीम के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह भारतीय गोलकीपर सविता का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें