शैशे गौड़ा के दो और अजित कुमार पांडे, प्रदीप सिंह, और प्रताप लाकड़ा के एक-एक गोल से भारतीय रेलवे ने साई लखनउ को 55 वें नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में पूल बी के क्वॉर्टर फाइनल लीग मैच में शनिवार को 5-2 से हरा दिया। साई लखनउ की ओर से दोनों गोल श्रद्धानंद तिवारी ने दागे।
सुमित टोपो और सुखजीत के दो -दो तथा शमशेर के एक गोल से पंजाब नैशनल बैंक ने आर्मी इलेवन को यहां पूल ए के क्वॉर्टर फाइनल लीग मैच में 5-3 से हरा कर अपना अभियान शुरू किया। आर्मी इलेवन के लिए विश्वास ठाकुर, मसीह दास हेरेंज और बिराज एक्का ने एक-एक गोल किया।