फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ न्यूजीलैंड से जीती हॉकी टेस्ट सीरीज

Sun, 22 Jul 2018 01:11 AM IST
सत्येन्द्र  पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भातीय पुरुष हॉकी टीम
विज्ञापन

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे बेहतरीन गोल की बदौलत खाता खोलने के बाद अपना दबदबा बनाए रखते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को बेंगलुरू के साई सेंटर के एस्ट्रो टर्फ पर शनिवार को दूसरे हॉकी टेस्ट मैच में 3-1 से हरा दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की निर्णायक बढ़त लेकर तीन मैचों टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मच में गुरुवार को 4-2 से हराया था।
 
भारत के रूपिंदर पाल सिंह अब तक  इस सीरीज के दो टेस्ट मैचों में  न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टीफन जेनेस के साथ समान रूप से तीन -तीन गोल कर गोल दागने में शीर्ष पर चल रहे हैं। विजेता भारत के लिए यंग स्ट्राइकर एसवी सुनील और मनदीप सिंह ने भी एक एक गोल किया। पराजित न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र गोल स्टीफन जेनेस ने दागा।
विज्ञापन

 
रूपिंदर पाल सिंह ने 18 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाले भारतीय टीम का खाता खोला। स्टीफन जैनेस ने छह मिनट बाद गोल कर न्यूजीलैंड को एक-एक की बराबरी दिला कर उसकी मैच में वापसी की आस जगाई। 

सबसे अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वॉर्टर में न्यूजीलैंड ने और गोल कर बराबरी की पुरजोर कोशिश की लेकिन भारत की रक्षापंक्ति की मुस्तैदी से उसकी यह हसरत पूरी नहीं हो सकी। मनदीप सिंह ने चौथे आखिरी क्वॉर्टर के खत्म होने से चार मिनट बाद पहले बढिय़ा मैदानी गोल कर भारत को 3-1 से आगे उसकी जीत निश्चित कर दी। यह मनदीप सिंह का इस सीरीज में दूसरा गोल था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें