फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम में भारतीय टीम का विजयी आगाज, मनदीप और आकाशदीप के गोल से मेजबान को 2-0 से हराया

Thu, 26 Sep 2019 08:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 2-0 से पराजित किया। मनदीप (39वें मिनट) और आकाशदीप (54वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन


पहले क्वार्टर में भारत ने शुरू में दबाव बनाया और मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे लोइक वान डोरेन ने बचा दिया। इसके बाद बेल्जियम ने जवाबी हमला करके पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन कृष्ण पाठक ने उस पर खूबसूरत बचाव किया। भारत दूसरे क्वार्टर में शुरू में ही हावी हो गया और उसे लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में नहीं बदल पाया। भारत ने गेंद पर अधिकतर समय नियंत्रण बनाए रखा लेकिन वह गोल नहीं कर पाया। इस तरह से मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में अधिक आक्रामकता दिखाई और बेल्जियम के गोलकीपर वान डोरेन को व्यस्त रखा। भारत को आखिर में 39वें मिनट में इसका इनाम मिला जब मनदीप ने गोल करके उसे बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम अंतिम क्वार्टर में आक्रामक हो गया और उसने गोलकीपर श्रीजेश की परीक्षा ली। भारतीय गोलकीपर ने हालांकि लगातार दो बचाव करके भारत की बढ़त बरकरार रखी। आकाशदीप सिंह ने 54वें मिनट में गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें