फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन हॉकी टीम ने मैदान पर पाक को धोया, बॉर्डर पर हमलों के लिए किया शर्मिंदा

Sun, 18 Jun 2017 11:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम ने मैदान पर पाक को धोया, बॉर्डर पर हमलों के लिए किया शर्मिंदा - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारी तो पाक आर्मी तक ने टीम को बधाई दी। वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्ड हॉकी लीग में भारतीय हॉकी टीम ने लंदन में ही पाकिस्तान को 7-1 से बुरी तरह से हरा दिया। खास बात ये रही कि स्कोरबोर्ड पर भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तानी हॉकी टीम को तो शर्मिंदा किया ही, साथ ही मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधी।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी भारतीय सेना और सुरक्षा बलों पर पाक सेना के हमलों और पाक सेना समर्थित आतंकियों के हमले के खिलाफ बांधी थी। इस तरह से भारतीय हॉकी टीम ने न सिर्फ खेल के मैदान में बुरी तरह से पाकिस्तान को मात दी, बल्कि पूरे पाकिस्तान और पाकिस्तानी आर्मी को भी आइना दिखा दिया। Indian Men’s Hockey team wore black arm band during #HockeyWorldLeague semifinal against Pakistan condoling recent attack on Indian soldiers pic.twitter.com/CComk11Aag — ANI (@ANI_news) June 18, 2017 गौरतलब है कि क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम की जीत के बाद पाक आर्मी ने सभी क्रिकेटरों के लिए उमरा के पैकेज की घोषणा की है। पर भारतीय सेना ने खेल के मैदान से खुद को दूर ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें