अगले महीने टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम में जहां कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को हॉकी टीम से आराम दिया गया है तो वही 18 सदस्यीय महिला टीम में लगभग उन्हीं खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है, जिन्हें हिरोशिमा में हुए FIH महिला सीरीज फाइनल में जगह दी गई थी।
दूसरी ओर महिला टीम में युवा खिलाड़ी शर्मिला देवी और रीना खोखर को सुनीता लकड़ा और ज्योति खोखर की जगह शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल के कंधों पर होगी। मौजूदा दौर में नंबर 10 पायदान पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने नंबर दो ऑस्ट्रेलिया, चीन (11) और मेजबान जापान (14) से टकराना आसान नहीं होगा
भारतीय टीम: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्णन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरण सिंह, मनदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, नीलम संजीप सेस, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, आशीष टोप्नो, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह।