फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम सभी का एक ही लक्ष्य खेल के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक का टिकट कटाना'

Wed, 24 Jul 2019 09:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी रामपाल
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए ठीक एक बरस बाकी है। भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि अब हम पूरा ध्यान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर है। ओलंपिक में हॉकी के मुकाबले 25 जुलाई 2020 से शुरू होंगे।

विज्ञापन


मनप्रीत सिंह ने कहा, ‘हमें भी पता है कि कितना समय बचा है। हम लगातार खुद को याद दिलाते रहते हैं कि क्वालिफाई करने के लिए कितने दिन बचे हैं। हम क्वालिफाई करने के लिए उत्सुक हैं। खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ भी हमें याद दिलाता रहता है कि 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कितने दिन बचे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले हमें क्या उपलब्धियां हासिल करने की जरूरत है। अपने कमजोर पक्षों पर कम करने के लिए हमने छोटे लक्ष्य रखे हैं। इन्हें ट्रेनिंग के दौरान हासिल करने पर जोर दिया जाता है।’

रानी ने कहा, ‘हम सभी ने निजी कुर्बानियां दी हैं, जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि टीम को सभी चीजों से ऊपर रखा जाए। हम एक लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं जो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना है।’ रानी ने देश की ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों हिमा दास और दुती चंद को हाल में मिली सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं विश्व स्तर पर आगे बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें