फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड ने जूनियर महिला हॉकी टीम को 4-1 से हराया

विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की आयरलैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में मेजबान सीनियर टीम के हाथों 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। विश्व कप की उपविजेता टीम आयरलैंड के खिलाफ भारत की ओर से एकमात्र गोल शर्मिला देवी ने किया। 

विज्ञापन


पहले क्वार्टर में आयरलैंड ने सातवें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने उसे बचा लिया। तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए शर्मिला ने बराबरी का गोल दागा। 

इसके बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार चला गया। आखिरी क्षणों में आयरलैंड के लिए सारा हाकशॉ ने गोल दागकर मेजबान को फिर बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में आयरलैंड ने दो गोल और दागे। भारतीय टीम गुरुवार को कनाडा की जूनियर टीम से खेलेगी। इसके बाद 31 मई से चार जून तक केंटोर फित्जगेराल्ड अंडर 21 चार देशों का टूर्नामेंट खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें