फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की हॉकी टीम ने दी उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की धमकी

Fri, 05 Aug 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं का दौर जारी है। जहां आयोजक मेजबानी से जुड़ी समस्याओं से लगातार जूझ रहे हैं तो वहीं रियो गए भारतीय दल में भी शांति का माहौल नहीं है।
विज्ञापन


पहले हॉकी टीम के लिए खेल गांव में सुविधाओं की कमी के बाद खबर आई कि टेनिस स्टार लिएंडर पेस को वहां ठहरने के लिए कमरा ही उपलब्ध नहीं है और वह भारत के दलनायक राकेश गुप्ता के कमरे में ठहरने को मजबूर हैं। 

अब खबर आ रही है कि भारतीय हॉकी टीम ने धमकी दी है कि अगर टीम को समय से जर्सी की व्यवस्था नहीं होती है तो वे उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर देंगे। एक समाचार चैनल के अनुसार, खिलाड़ियों को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि खिलाड़ियों को पहनने के लिए पर्याप्त जर्सी तक नहीं है। 8 से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए ढंग के टी-शर्ट नहीं है। पुरुष और महिला दोनों ही टीम सुविधाओं से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की धमकी दी है। हालांकि भारतीय खेल संघ और भारतीय खेल प्रधिकरण पूरे विवाद को खत्म करने में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर राकेश गुप्ता ने कहा कि इसे गलत तरीके से पेश किया गया है। हॉकी इंडिया को 2 हफ्ते पहले ही पूरी किट दे दी गई थी। साथ ही वह पूरे विवाद पर नाराज भी दिखे।

उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा और इस कार्यक्रम का वैश्विक स्तर पर प्रसारण भी होगा। अगर हॉकी खिलाड़ी इस समारोह के दौरान देश के मार्च-पास्ट का बहिष्कार करते हैं तो यह देश के लिए शर्मसार करने वाला होगा।
विज्ञापन

खेल गांव में भी सुविधाओं की कमी झेल रही है हॉकी टीम

- फोटो : Getty
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के कोच और डायरेक्टर हाई परफॉर्मेंस रोलैंट ओल्टमैंस ने भारतीय टीम के साथ रियो के खेल गांव में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया था। खिलाड़ियों के लिए जरूरी बेसिक सुविधाएं तक नहीं हैं। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए रियो ओलंपिक के खेल गांव में मैच देखने के लिए पर्याप्त टीवी नहीं है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त उपयुक्त कुर्सियां हैं और न ही मेज।



ओल्टमैंस ने इस बात की शिकायत रियो ओलंपिक में भारत के दलनायक राकेश गुप्ता से की। शिकायत के बाद राकेश गुप्ता ने खुद अपना टीवी भारतीय हॉकी टीम को देने की पेशकश की। (फोटो-ट्विटर से)

उन्होंने कहा कि ओलंपिक जैसे अहम मुकाबले के लिए हॉकी खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त कुर्सियां चाहिए होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीन चेयर (एक तरह की आराम कुर्सी) पर ज्यादा देर बैठे रहने से खिलाड़ियों को पीठ में चोट लग सकती है। भारत की महिला और पुरुष टीमें खेल गांव में 9 अपार्टमेंट का इस्तेमाल कर रही हैं। हर अपार्टमेंट में छह लोग हैं। अभी हर अपार्टमेंट में दो-दो कुर्सियां हैं और खिलाड़ियों को 28 कुर्सियां कम पड़ रही हैं। साथ ही 7 अपार्टमेंट में कम से कम एक मेज तो होनी ही चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें