राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के का चयन आज होगा। ऐसे में भारतीय हॉकी फैंस की नजर अपने सबसे चहेते खिलाड़ी सरदार सिंह के सेलेक्शन पर टिकी हैं।। वहीं सूत्रों की मानें तो आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में इस अनुभवी खिलाड़ी की एंट्री की एंट्री होना काफी मुश्किल है।
इससे भारतीय हॉकी टीम के कोच सरदार सिंह को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। उनका कहना है कि सरदार सिंह जैसा सीनियर खिलाड़ी यदि जेहनी और शारीरिक रूप से फिट हैं तो उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
गौरतलब है कि इस साल
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कों सौंपी गई है। 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में खेले जाएंगे। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन क्वींसलैंड के कर्रार स्टेडियम में किया जाएगा।