फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान घर पर ही अपने खेल पर काम कर रही महिला हॉकी मिडफील्डर सुशीला चानू

Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सुशीला चानू खेल से मजबूरन मिले इस ब्रेक में अपने खेल पर काम करके कमियों में सुधार पर मेहनत कर रही हैं। ओलंपिक खेलों के लिए चुने गए 24 संभावित खिलाड़ी इस समय यहां भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हैं।

विज्ञापन


चानू ने कहा,‘हॉकी का अभ्यास नहीं हो रहा है, लेकिन हम पिछले मैचों के वीडियो देखकर विरोधी टीमों के खेल की समीक्षा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम इसके लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। यह अपने खेल के भी आकलन का सर्वश्रेष्ठ समय है ताकि कमियों में सुधार किया जा सके।’

चानू ने उम्मीद जताई कि तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा को भुलाकर खिलाड़ी अगले साल भी लय कायम रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा हम भुला चुके हैं। हमारा मानना है कि हम आने वाले महीनों में भी इस लय को कायम रखेंगे। हमारे वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोंबार्ड ने शारीरिक अभ्यास का चार्ट बनाया है जिस पर हम अमल कर रहे हैं।’
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारतीय महिला टीम ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित प्रवासी मजदूरों के परिवारों की मदद के लिए ‘फन फिटनेस चैलेंज’ शुरू किया। अब तक चार दिन में इसमें सात लाख रूपये जुटाए गए हैं और यह मुहिम तीन मई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें