फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत

Tue, 24 Sep 2013 03:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंडर-21 टीम ने जोहोर बाहरू हॉकी टूर्नामेंट में अपने दूसरे मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद अर्जेंटीना को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


लगातार दो मैच जीतने वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन मैच में काफी खराब रहा और हॉफ टाइम तक तो मैच उसके हाथ से निकलता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन इसके बावजूद भारत तीन अंक हासिल करने में कामयाब रहा।

जोहोर बाहरू (मलेशिया) में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने अपना पहला मैच मलेशिया से 2-4 से गंवाया था जबकि भारत ने रविवार को इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की ओर से कार्लोस इबारा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत की ओर से अफान यूसुफ ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर एक बार फिर बढ़त बनाई लेकिन भारतीय टीम ने 60वें मिनट में स्कोर एक बार फिर बराबर कर दिया। दो मिनट बाद ही रमनदीन ने एक गोल और जो निर्णायक साबित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें