फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने उतरेगा भारत

Sat, 08 Dec 2012 01:27 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद हाल के प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में चार बार के मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया का विजय रथ थामने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के दो प्रमुख खिलाड़ियों कप्तान सरदार सिंह और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को चोटिल होने के बावजूद यह मैच खेलना होगा।
विज्ञापन


ये दोनों इस टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे लेकिन आस्ट्रेलिया के विजय अभियान पर विराम लगाने के लिए इन दोनों की मैदान पर उपस्थिति काफी अहम होगी। आस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी में बेजोड़ रिकॉर्ड रहा है। उसने 2007 में जर्मनी के हाथों फाइनल में हारने के बाद लगातार चार बार यह टूर्नामेंट जीता है।

आस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार खिताब जीतने के लिए बहुत मजबूत टीम उतारी है और उसका लक्ष्य बड़े अंतर से जीत  दर्ज करना है। आस्ट्रेलियाई टीम हालांकि अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के अनुरूप अधिक गोल दागने में नाकाम रही है। आस्ट्रेलिया ने लीग चरण कम अंतर से जीत दर्ज की। इसमें भी उसकी रक्षापंक्ति ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


उन्होंने अभी तक केवल दो गोल खाए हैं। क्वार्टर फाइनल में हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। उसने यह मैच 2-0 से जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी 1982 में एकमात्र कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने भी बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में रक्षापंक्ति के अच्छे खेल के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें