फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्वकप 2018: भारत ने खोला जीत का खाता, द. अफ्रीका को 5-0 से दी करारी शिकस्त

Wed, 28 Nov 2018 06:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
simranjeet kaur
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप 2018 में बुधवार को भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराकर अपना विजयी अभियान शुरू किया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से हावी होकर खेली और मैच के चारों ही क्वार्टर में अपना दबदबा बनाए रखा।

विज्ञापन


भारत के लिए पहला गोल मनदीप ने दागा। पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में मनदीप ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह करिश्माई गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने का काम किया। द. अफ्रीका की टीम भारत के वार से अभी संभली भी नहीं थी कि आकाशदीप के डिफ्लेक्शन से भारत को एक और सफलता मिली। उन्होंने पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में गोल दागकर 2-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन तीसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में सिमरनजीत और 15वें मिनट में ललित कुमार ने गोल कर द. अफ्रीका की हार निश्चित कर दी। मैच के आखिरी व चौथे क्वार्टर के चौथे मिनट में सिमरनजीत ने मैच में अपना दूसरा और टीम के लिए पांचवां गोल किया। इस तरह भारतीय हॉक टीम ने विश्व कप 2018 के अपने पहले ही मुकाबले में द. अफ्रीका को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन






यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

चौथे क्वार्टर का खेल समाप्त, 5-0 से जीता भारत

11 मिनट: भारत का एक और शानदार प्रयास, छठा गोल करने से चूके

4 मिनट: भारत के हाथ लगा मैच का पांचवां पेनल्टी कॉर्नर, गोल करने में असफल

2 मिनट: चौथे क्वार्टर में मैच सिमरनजीत ने दागा एक और गोल, 5-0 से आगे भारत


तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त, 4-0 से आगे भारत

15 मिनट: 15वें मिनट में ललित कुमार की हॉकी से निकला गोल, 4-0 से आगे भारत

14 मिनट: तीसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में सिमरनजीत ने दागा गोल, 3-0 से भारत


12 मिनट: दक्षिण अफ्रीका को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर, पीआर श्रीजेश का शानदार डिफेंस

11 मिनट: सिमरनजीत का शानदार प्रयास, तीसरे गोल से चूकी भारतीय टीम


दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त, 2-0 से आगे भारत

11 मिनट: दूसरे हाफ में दिखा द. अफ्रीका अटैक, मैच में भारत की पकड़ मजबूत

5 मिनट: भारत को मिला मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर, गोल करने में नाकाम

2 मिनट: सुमित के शानदार प्रयास से भारत को एक और मौका, गोल करने से चूके मनप्रीत


पहले क्वार्टर का खेल समाप्त, 2-0 से आगे भारत

12 मिनट: आकाशदीप के डिफ्लेक्शन से भारत को एक और सफलता, 2-0 पीछे द. अफ्रीका

9 मिनट- पेनल्टी कॉर्नर पर मनदीप ने दागा शानदार गोल, 1-0 से आगे भारत


6 मिनट- भारतीय मिडफील्ड के शानदार प्रयास को द. अफ्रीका के गोलकीपर ने किया नाकाम

2 मिनट- पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का जबर्दस्त हमला, मनदीप-आकाशदीप का आक्रमण जारी



7:00- मैदान पर पहुंची दोनों देशों की टीम, राष्ट्रीय गान हुआ शुरू

इस प्रकार है भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर :- पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक
डिफेंडर:- हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह
मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकंठ शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेसाना सिंह
फॉरवर्ड :- आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें