फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप ओपनिंग सेरेमनी: शाहरुख, माधुरी और रहमान के जादू में डूबे हॉकी प्रेमी

Tue, 27 Nov 2018 09:09 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
विज्ञापन

संगीत और नृत्य के साथ रोशनी की चकाचौंध के बीच यहां हॉकी विश्व कप का रंगारंग आगाज हो गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले हॉकी विश्व कप का विधिवत उद्घाटन किया और ओडिशावासियों और विश्व भर से आए हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के मेहमान हैं। 

विज्ञापन




समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और शाहरुख खान आकर्षण का केंद्र रहे। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने संगीत की स्वरलहरियां छेड़कर दर्शकों का मन मोह लिया। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 'धरती का गीत' नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी ने इसमें धरती मां की भूमिका निभाई। समारोह में धमाकेदार एंट्री करने वाले शाहरुख खान ने कहा, हॉकी से उनका बचपन से लगाव रहा है, क्योंकि उनके पिता एक हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'चक दे इंडिया' के डायलॉग से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाया।  

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर सिंह बत्रा ने कहा, 'पहली बार इतना शानदार आयोजन हो रहा है। इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि इनके ही प्रयास से हॉकी विश्वकप का आयोजन हो पाया है।' उन्होंने कहा, 'यह कहने में उन्हें कोई झिझक नहीं है कि कलिंगा स्टेडियम दुनिया केसबसे बेहतरीन स्टेडियों में अपना स्थान रखता है।' 


अब हॉकी का एक्शन बुधवार से शुरू होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के सामने शाम 7 से करेगी। बेल्जियम और कनाडा के बीच मुकाबला शाम पांच बजे से शुरू होगा। हॉकी विश्व कप में कुल 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से शुरू होगा और फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा। 


लाइव अपडेट्स:




इसी के साथ दो घंटे से लंबी चली आकर्षक ओपनिंग सेरेमनी का अंत हुआ। एफआईएच पुरुषों के हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम पूरा हुआ। अब हॉकी एक्शन बुधवार से शुरू होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के सामने शाम 7 से करेगी। बेल्जियम और कनाडा के बीच मुकाबला शाम पांच बजे से शुरू होगा।

- इसके बाद रहमान ने ऑस्कर विजेता गीत जय हो गुनगुनाया और दर्शकों में देशभक्ति का जोश भरा। इसके बाद उन्होंने हॉकी विश्व कप के आधिकारिक थीम सांग- जय हिंद, हिंद जय इंडिया गुनगुनाकर अपने प्रदर्शन का अंत किया और माहौल खुशनुमा बना दिया।

- फिर रहमान ने मां तुझे सलाम गीत गाकर देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
 



- रहमान ने इसके बाद अपने सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक हम्मा...हम्मा पर प्रस्तुति दी और माहौल जोशीला बना दिया।

- जोनिता गांधी ने रहमान द्वारा कंपोज किया फिल्म रोजा का गीत दिल है छोटा सा गुनगुनाया। स्टेडियम में मौजूद हॉकी प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

-  इसके बाद दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।



- ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। उन्होंने पहली प्रस्तुति प्रसिद्ध गीत दिस से रे... की दी।

- होस्ट गौरव कपूर ने अर्थ सांग से जुड़े सभी कलाकारों को मंच पर बुलाया और दर्शकों ने तालियों से सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद गौरव ने माधुरी दीक्षित का नाम लिया तो स्टेडियम में माधुरी-माधुरी गूंजने लगा। फिर गौरव ने 800 बच्चों के लिए दर्शकों से तालियां बजाने को कहा, जिन्होंने धैर्य रखते हुए कड़ी मेहनत की और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
 


-  माधुरी की खूबसूरत अदाओं ने माहौल खुशनुमा बनाया


- कलाकारों ने इंद्राणी और चामुंडा पर नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं।

- पता हो कि अर्थ सांग डांस ड्रामा का निर्माण, लेखन और निर्देशन नुपुर महाजन ने किया है।



- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी विश्व कप में हिस्सा ले रहे सभी देशों को शुभकामनाएं दीं।
 



- भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय हॉकी टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी।
 



- माधुरी दीक्षित मंच पर 1,000 कलाकारों के साथ डांस ड्रामा अर्थ सांग पर प्रस्तुति दे रही हैं। इसकी थीम मानवता की एकता है।
 



- इंतजार की घड़ियां खत्म, माधुरी दीक्षित आखिरकार स्टेज पर पहुंची। वह द अर्थ सांग के डांस ड्रामा में मदर अर्थ की भूमिका निभा रही हैं। धक-धक गर्ल का कलिंगा स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ।

- ओडिशा की संस्कृति और लोकनृत्य का वीडियो दिखाया जा रहा है। गौरव कपूर ने ओडिशा की खासियत बताई।

- शाहरुख खान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को मंच पर बुलाया। तीनों ने 16 कप्तानों के साथ फोटो खिंचवाया और अब फैंस को अगली प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार।
विज्ञापन


- शाहरुख खान ने कहा कि गति में हवा की तरह है हॉकी। इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह ने चक-दे फिल्म के 70 मिनट वाला डायलॉग देकर समां बांध दिया। उनका यह डायलॉग सुनकर दर्शक जोश से झूम उठे।



सत्तर मिनट है तुम्हारे पास...
शायद तुम्हारी जिंदगी के सबसे खास 70 मिनट
आज तुम अच्छा खेलो या बुरा
ये 70 मिनट तुम्हें जिंदगी भर याद रहेंगे
तो कैसे खेलना है, आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा
बस इतना कहूंगा कि जाओ और ये 70 मिनट जी भर के खेल लो
क्योंकि इसके बाद आने वाली जिंदगी में
चाहे कुछ सही हो या न हो..
चाहे कुछ रहे या न रहे, तुम हारो या जीतो
लेकिन ये 70 मिनट, तुमसे कोई नहीं छीन सकता, कोई नहीं
तो मैंने आज सोचा कि इस मैच में कैसे खेलना है
आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा, बल्कि तुम मुझे बताओगे, खेलकर
क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर ये 70 मिनट इस टीम का हर खिलाड़ी अपनी जिंदगी की सबसे बढ़िया हॉकी खेल गया
तो ये 70 मिनट खुदा भी तुमसे वापस नहीं मांग सकता।
तो जाओ, जाओ और अपने आप से, इस जिंदगी से, अपने खुदा से और हर उस इंसान से, जिसने तुम पर भरोसा नहीं किया
अपने 70 मिनट छीन लो!!


- शाहरुख ने अपने स्कूल के जमाने के अनुभव साझा किए, जब वह हॉकी टीम के कप्तान थे। उन्होंने साथ ही बताया कि चक दे फिल्म करते समय वह वाकई महसूस कर रहे थे कि वह राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच हैं।
 


- बॉलीवुड के रोमांस किंग आ चुके हैं। शाहरुख खान विशेष रथ पर हॉकी स्टिक हाथ में लिए मंच पर आए। दर्शकों की जोरदार गूंज के बीच उन्होंने अपनी बातें कहना शुरू की। शाहरुख ने सबसे पहले सभी कप्तानों से हाथ मिलाया और फिर ओडिशा वासियों की भाषा में अपना संदेश देना शुरू किया।

- दर्शकों ने भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का सबसे जोरदार स्वागत किया। मनप्रीत सिंह भी इससे अभिभूत हुए।



- 16 टीमों के कप्तान मंच पर आए। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कप्तानों का स्वागत किया। कलिंगा स्टेडियम का माहौल जबरदस्त। सभी टीमों के कप्तान ओडिशा के आदिवासी बच्चों के साथ आए। बच्चों के हाथ में हॉकी स्टिक थी।

- नवीन पटनायक द्वारा खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा के बाद ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आतिशबाजी हुई।
 


- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंच पर आए और खेलों की आधिकारिक शुरुआत का ऐलान किया।

- एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कलिंगा स्टेडियम में आए दर्शकों और मीडिया को टूर्नामेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

- जय हिंद, जय हिंद, जय इंडिया, माथे पे विजय की बिंदिया गीत ने दर्शकों के अंदर जोश भर दिया है।

- सबसे पहले विश्व कप घर लाने वाली 1975 की टीम मंच पर पहुंची
 


 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें