फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Hockey: इंग्लैंड के खिलाफ 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-4 से मिली हार

Mon, 17 Aug 2026 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटल्विन

सार

IND vs ENG Hockey World Cup Match: भारतीय पुरुष टीम को हॉकी विश्व कप के पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर में पिछड़ गई और फिर अंत तक वापसी नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पूल डी में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स पर जीत के साथ की थी, लेकिन अगले इंग्लैंड के खिलाफ वह यह लय बरकरार नहीं रख सका। इस तरह भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में 32 साल का सूखा समाप्त नहीं कर सकी। मालूम हो कि भारत ने आखिरी बार विश्व कप में इंग्लैंड को 1994 में हराया था। इंग्लैंड के लिए निकोलस बैंडुरा ने 13वें और 54वें मिनट में गोल किया, जबकि स्टुअर्ट रशमेरे (38वें) और हेनरी क्रॉर्फ्ट ने 42वें मिनट में गोल दागे। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 16वें और दिलप्रीत सिंह ने 24वें मिनट में गोल किए।  
विज्ञापन

पूल डी की स्थिति
इस मैच के बाद भारत पूल डी में भारत दूसरे स्थान पर है। इस हार से उसके टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और वह छह अंक लेकर शीर्ष पर है। भारत का सामना अब 19 अगस्त को पाकिस्तान से होना है। भारत को अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा।  

पहला क्वार्टर इंग्लैंड के नाम
पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत के पास भी गोल करने के मौके आए, लेकिन टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी। इसी दौरान सुमित को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस तरह पहले हाफ के अंतिम मिनटों में भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया और गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए निकोलस बैंडुरा ने गोल दागा।  

भारत की जोरदार वापसी
पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी की। पहले हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई और इसके कुछ मिनट बाद ही दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने भी गोल करने के मौके बनाए और एक बार सफल भी रहा, लेकिन इंग्लैंड का गोल अमान्य घोषित किया गया। इस तरह पहले हाफ तक भारत 2-1 से आगे रहा। 
विज्ञापन

तीसरे-चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड का दबदबा
पहले हाफ में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा दिखाया। पहले इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट रशमेरे ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। फिर इसके चार मिनट बाद ही हेनरी क्रॉफ्ट ने गोल दागकर इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने दो गोल दागे, जबकि भारतीय टीम इस दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में भी इंग्लैंड का आक्रामक खेल जारी रहा और निक बैंडुराक ने गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें