फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप 2018: भारत-बेल्जियम के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ

Sun, 02 Dec 2018 08:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप 2018 में रविवार को भारत-बेल्जियम के बीच खेला गया हाई-वोल्टेज मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हुआ। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बेल्जियम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वो लगातार दूसरी जीत दर्ज नहीं कर पाई।

विज्ञापन


मैच में पहला गोल बेल्जियम के हेंड्रिक्स ने 8वें मिनट में दागा। दूसरे क्वार्टर में भी बेल्जियम भारत पर हावी होकर खेलता नजर आया। लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने खेल का नक्शा ही बदल दिया। भारतीय हॉकी टीम की तरफ से हरमनप्रीत सिंह से ने तीसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में मिले पैनल्टी कॉर्नर पर लाजवाब गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद चौथे हाफ के दूसरे ही मिनट में सिमरनजीत सिंह ने शानदार डिफ्लेक्शन का इस्तेमाल करते हुए गोल दागा और भारत 2-1 से आगे हो गया। हालांकि मैच के 10वें मिनट में मैच में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। बेल्जियम के सिमॉन गॉगनार्ड ने मैच के 10वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी विश्व कप 2018: कनाडा के गोलकीपर ने अफ्रीका की जीत पर फेरा पानी, मैच 1-1 से ड्रॉ    

यहां देखें मैच का लाइव अपडेट

चौथा क्वार्टर
दूसरे मिनट: सिमरनजीत ने दागा शानदार गोल, 2-1 से आगे भारत

- दिलप्रीत के हाथ से निकला गोल करने का शानदार मौका, 1-0 से आगे बेल्जियम
10वां मिनट: सिमॉन गॉगनार्ड ने दागा गोल, 2-2 से बराबर स्कोर

तीसरा क्वार्टर
- दिलप्रीत के हाथ से निकला गोल करने का शानदार मौका, 1-0 से आगे बेल्जियम
- दिलप्रीत ने फिर गंवाया सिमरनजीत द्वारा बनाया गया मौका, गोल करने से चूके
चौथा मिनट:- भारत के हाथ लगा सुनहरा मौका, पेनल्टी कॉर्नर पर मिस हुआ चांस
- तीसरे क्वार्टर में भारत का जोरदार आक्रमण, अभी तक नहीं खुला खाता
9वां मिनट: भारत को मिला एक और पेनल्टी कॉर्नर, हरमनप्रीत ने दागा शानदार गोल, स्कोर 1-1
- तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म, स्कोर 1-1 से बराबर

दूसरा क्वार्टर
- दिलप्रीत की एक और शानदार कोशिश, गोल करने से अभी भी दूर भारत
9वां मिनट: भारत को मिला पहला ग्रीन कार्ड
- दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने दिखाया डिफेंसिव गेम, स्कोर 1-0
-
बेल्जियम का एक और प्रहार, पीआर श्रीजेश ने नाकाम किया गोल
- दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल, 1-0 से आगे बेल्जियम

पहला क्वार्टर
- मैदान पर दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच हुआ शुरू
- पहले क्वार्टर में बेल्जियम को मिला पेनल्टी कॉर्नर, श्रीजेश का शानदार डिफेंस, गोल बचाया
- पहले क्वार्टर में बेल्जियम का शानदार अटैक, स्कोर 0-0
8वां मिनट: बेल्जियम को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हेंड्रिक्स ने दागा गोल, स्कोर 1-0
- बेल्जियम का एक और करारा प्रहार, दूसरे गोल का खतरा टला
15वां मिनट: पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में मनप्रीत सिंह का शानदार प्रयास, गोल करने से चूकी भारतीय टीम

इस प्रकार है भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर :- पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक
डिफेंडर:- हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह
मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकंठ शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेसाना सिंह
फॉरवर्ड :- आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें