फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: एशियाड में भारतीय हॉकी टीम की द. कोरिया पर सबसे बड़ी जीत, 64 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा?

Thu, 24 Sep 2026 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर एशियाड में उसके खिलाफ गोल अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 1962 में दर्ज 5-0 की जीत का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मुकाबले में पहली बार दोनों टीमों के बीच नौ या उससे ज्यादा गोल हुए।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार तीसरा मैच जीता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुष हॉकी में पूल-ए के मैच में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हरा दिया। भारत ने कोरिया पर हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट, सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल दागा। फिर दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो और गोल दागे, जबकि कोरिया की ओर से भी पहला गोल हुआ। भारत की ओर से दिलप्रीत ने 32वें मिनट में अपना दूसरा गोल और अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र गोल किम जैहो ने 42वें मिनट में किया। तीसरे क्वार्टर तक भारत 7-1 से आगे थे।

फिर चौथे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया की ओर से किम योंगबोक ने 52वें मिनट में गोल दाग स्कोर 7-2 कर दिया। वहीं, रजिंदर सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 8-2 कर दिया। आखिर तक यही स्कोरलाइन रहा और भारत ने जीत हासिल की। अब पूल स्टेज में ही भारत का सामना जापान से होगा। भारत की नजरें एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने पर हैं।
विज्ञापन

64 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा?
 
  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच छह गोल का अंतर रहा। यह पुरुष हॉकी में गोल के अंतर के मामले में भारत की दक्षिण कोरिया के खिलाफ एशियाड में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1962 एशियन गेम्स में कोरिया को 5-0 से हराया था। यानी तब भारत की जीत का अंतर पांच गोलों का था।
  • अब 2026 एशियन गेम्स में 8-2 से भारत की दक्षिण कोरिया पर जीत में गोल का अंतर छह गोल का रहा और 1962 का 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। भारत को अभी भी पूल स्टेज में जापान और बांग्लादेश का सामना करना है। ये मैच क्रमश: 26 और 28 सितंबर को खेले जाएंगे।
  • वहीं, पहली बार भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पुरुष हॉकी के किसी मैच में कुल मिलाकर नौ या इससे ज्यादा गोल पड़े। इससे पहले भारत ने दक्षिण कोरिया को इससे पहले दो मैचों में 5-3, 5-3 के अंतर से हराया था। यानी तब आठ गोल पड़े थे, जो सबसे ज्यादा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें