फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान को हराकर भारत ने दर्ज की दूसरी जीत

Sat, 22 Dec 2012 01:25 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपकप्तान और ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ के दो गोलों के दम पर गत चैंपियन भारत ने दोहा जापान को 3-1 से पीटकर दूसरी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने बृहस्पतिवार को चीन को 4-0 से हराया था। एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। रघुनाथ ने चीन के खिलाफ मुकाबले में दो गोल दागे थे और जापान के खिलाफ भी उन्होंने दो गोल कर टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या चार पहुंचा दी।
विज्ञापन


भारत को 22वें मिनट में बीरेंद्र लाकड़ा और गुरविंदर सिंह चंडी के शानदार मूव पर पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे रघुनाथ ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। जापान को भी पहले हाफ में दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने दोनों बार शानदार बचाव किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में जापान ने 50वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर बराबरी हासिल कर ली लेकिन जापानी खिलाड़ियों का जश्न ज्यादा देर नहीं टिक पाया और 51वें मिनट में भारत ने चांडी के गोल से फिर बढ़त बना ली। भारत ने जापान पर लगातार दबाव बनाए रखा जिसका फायदा उसे एक और पेनल्टी कार्नर के रूप में मिला। रघुनाथ ने एक बार फिर सटीक निशाना साधा और भारत 3-1 से आगे हो गया। भारत का अगला मुकाबला रविवार को ओमान के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें