फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने अब तक अजलान कप हॉकी में शिरकत करने की नहीं की पुष्टि

Tue, 07 Jan 2020 08:39 AM IST
मुकेश कुमार झा सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

पिछली बार की उपविजेता भारत की पुरुष हॉकी टीम का फिलहाल इस साल 11 से 18 अप्रैल तक इपोह (मलयेशिया) में होने वाले 29 वें सुलतान अजलान कप हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करना फिलहाल तय नहीं है।

विज्ञापन


भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में करने की अभी तक पुष्टि नहीं की है। इस बार इस टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया सहित कुल छह टीमें शिरकत करेंगी। अभी तक मेजबान मलयेशिया के अलावा केवल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में अलग-थलग पड़े पाकिस्तान ने ही अब तक इसमें शिरकत करने की पुष्टि की है।

सूत्रों पर यकीन करें तो भारत के ऑस्ट्रेलियाई हॉकी उस्ताद ग्राहम रीड चाहते हैं कि टीम इसमें शिरकत करे। दरअसल एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर में 18-19 जनवरी को नीदरलैंड,  8 और 9 फरवरी को बेल्जियम तथा 21 और 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद जर्मनी से 25 और 26 अप्रैल को उसके घर बर्लिन में खेलेगी। फरवरी के बाद जर्मनी के खिलाफ अप्रैल के अंत में उसके घर में दो  मैचों से पहले भारतीय टीम 11 से 18 अप्रैल तक खाली रहेगी।
विज्ञापन


चीफ कोच रीड की चली तो भारतीय टीम अजलान शाह कप में इस बार करेगी। हॉकी इंडिया से जुड़े करीब सूत्रों पर यकीन करे तो वह रीड चाहते हैं कि ओलंपिक साल में भारतीय टीम अजलान कप में शिरकत करें तो बेहतर होगा।

रीड का मानना है कि अलजान कप भारत को जर्मनी के खिलाफ अप्रैल के आखिरी हफ्ते, ब्रिटेन के खिलाफ मई के पहले हफ्ते, न्यूजीगलैंड के खिलाफ मई के आखिरी हफ्ते में न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ उसके घर में जून के पहले हफ्ते तथा सबसे आखिर में जून के मध्य में स्पेन के खिलाफ उसके घर में खेलने के लिए खुद को तैयार करने का बढिया मौका मुहैया कराएगा।

भारत की टीम बीते बरस अजलान शाह कप के 28 वें संस्करण में लीग में दक्षिण कोरिया को एक-एक की बराबरी पर रोकने के बाद फाइनल में एक-एक की बराबरी रहने के बाद उससे शूटआउट 2-4 से हार कर खिताब जीतने से चूक गई थी। भारत की टीम इस बार शिरकत करती तो उसके पास खिताब जीतने का मौका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें