फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 3-0 से जीत हासिल की

Fri, 10 May 2019 06:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

वापसी करने वाले रूपिंदर पाल सिंह के खाता खोलने के बाद युवा स्ट्राइकर सुमित कुमार जूनियर के दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ‘ए’ पर 3-0 से जीत हासिल की।

विज्ञापन


चोट के कारण आठ महीने बाद प्रतिस्पर्धा में खेल रहे ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर ने छठे मिनट में गोल कर मेहमानों को बढ़त दिला दी। इसके बाद सुमित ने 12वें और 13वें मिनट में गोल करके भारत को लगातार दूसरे मैच में जीत दिलाई। 

भारतीयों ने आक्रामकता से पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा और लगातार विपक्षी टीम के खेमे में सेंध लगायी। यह रणनीति कारगर रही जिससे सभी तीनों गोल पहले क्वार्टर में ही हुए और घरेलू टीम बैकफुट पर आ गई। 
विज्ञापन


भारत का पहला गोल तब हुआ जब टीम ने मैच का पहला शॉर्ट कार्नर हासिल किया। रूपिंदर ने अच्छी फार्म दिखाते हुए फ्लिक को बेहतरीन तरीके से टाइम किया और प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया। 

डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह की बेहतरीन टैकलिंग से ऑस्ट्रेलिया ए के हाथ से बॉल पर पहुंच ढीली होती गई जिससे भारत ने दूसरा गोल दागा। मनप्रीत सिंह की मदद से युवा खिलाड़ी ने 12वें मिनट में शानदार मैदानी गोल किया।

अगले ही मिनट में भारत ने तीसरा गोल कर दिया जब स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने गोल का अच्छा मौका बनाया और 21 वर्षीय सुमित ने इसे गोल में तब्दील किया। 

इस तरह पहले ही क्वार्टर में 3-0 की बढ़त से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया। हरमनप्रीत भारतीय डिफेंस में अहम रहे, जिन्होंने कई बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से बॉल लेकर घरेलू टीम की लय तोड़ दी। 

भारतीय टीम अब अगला मैच सोमवार को खेलेगी जहां टीम दौरे पर अपनी शानदार लय जारी रखना चाहेगी। 

भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रेड ने कहा, ‘अगला मैच मुश्किल होगा और हम इसके लिये तैयार हैं। आज की जीत के बाद टीम मजबूत होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम के सात राष्ट्रीय खिलाड़ी उनकी टीम में थे। लेकिन यह अच्छी प्रगति है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें