फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर आकाश चिकते का प्रतिबंध हुआ कम, जल्दी ही होगी मैदान में वापसी

Thu, 09 May 2019 09:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आकाश चिकते - फोटो : file
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर रहे आकाश चिकते को बड़ी राहत मिल गई है। नाडा के अपील पैनल ने उनका प्रतिबंध दो साल से घटाकर 13 महीने का कर दिया है। 13 माह का प्रतिबंध भी उन पर अस्थाई प्रतिबंध 27 मार्च 2018 से लागू होगा। इसका मतलब यह हुआ कि इस माह की 28 तारीख से आकाश खेलने के लिए स्वतंत्र होंगे। 

विज्ञापन


आकाश के वकील पार्थ गोस्वामी ने विभा मखीजा के अपील पैनल के समक्ष दलील दी कि जब डिसिपलिनरी पैनल ने जानबूझकर नहीं की गई डोपिंग का लाभ आकाश को दिया है तो उन पर दो साल का प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए। इस प्रतिबंध को कम किया जाना चाहिए।

अपील पैनल के समक्ष बताया गया कि घुटने में गेंद लगने के चलते जब डॉक्टर ने आकाश को इंजेक्शन दिया उस दौरान उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया। पिता के इलाज में व्यस्त होने के चलते आकाश थेराप्यूटिक यूज एक्जंप्शन (टीयूई) नहीं ले सकते, जिससे उन्हें डोपिंग में फंसने पर राहत मिल सकती थी।
विज्ञापन


अपील ने इन सारे तथ्यों को खंगाला जो सच साबित हुई। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपील पैनल डिसिपलिनरी पैनल की ओर से लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को घटाकर 13 माह का कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें