फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को पहले मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 0-1 से झेलना पड़ी शिकस्त

Thu, 10 Aug 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मंदीप सिंह - फोटो : deccan chronicle
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बुधवार को बूम में मेजबान बेल्जियम के खिलाफ पहले मैच में 0-1 की शिकस्त झेलना पड़ी। भारतीय टीम यूरोप दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेलने गई हुई है, जहां उसे बेल्जियम, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच खेलना है।
विज्ञापन


दोनों टीमें पहले तीन क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही, लेकिन चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में गोल करके बेल्जियम को जीत दिला दी। मेजबान टीम की तरफ से टॉम बून ने विजयी गोल दागा। भारतीय टीम अब गुरुवार को बेल्जियम के खिलाफ ही अपना दूसरा मैच खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार शाम 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।


भारतीय टीम ने इस दौरे के लिए मनप्रीत सिंह को कप्तान बनाया है और चिंग्लेंसेना सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में खेलना है, जिसकी वजह से उन्हें आराम दिया गया है। भारतीय हॉकी फैंस के लिए निराशाजनक बात ये है कि यूरोप दौरे के मुकाबलों का प्रसारण भारत में नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें