फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी 'छक्का' लगाने से चूका भारत, ऑस्ट्रेलिया नौंवीं बार चैंपियन

Sat, 16 Apr 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम अजलान शाह कप में खिताबी जीत का छक्का लगाने के इरादे से उतरी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसका सपना तोड़ दिया। गत विश्व चैंपियन और दुनिया में नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 4-0 से हराकर फिर से खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


पांच बार का चैंपियन भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सातवीं बार फाइनल में पहुंचा था लेकिन खिताब नहीं जीत पाया। पिछली बार तीसरे स्थान पर रही भारतीय टीम को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने नौंवीं बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है। फाइनल में वह एक बार हारा और वह भी पिछले साल न्यूजीलैंड से। इस तरह से पिछले साल की नाकामी को छोड़ते हुए कंगारुओं ने खिताबी जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


भारत आखिरी बार 2010 में अजलन शाह हॉकी के फाइनल में पहुंचा था और उसे कोरिया के साथ खिताब साझा करना पड़ा था। कांस्य पदक न्यूजीलैंड के खाते में गया उसने मलयेशिया को हराकर यह पदक जीता।

खिताबी मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया के लिए थामस विलियम क्रेग (25 और 35 वां मिनट) और मैट गोड्स (43, 57वां मिनट) ने दो-दो गोल किए। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहते हुए इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रेग ने 25वें मिनट में खाता खोल दिया था जब उन्होंने दो रक्षक खिलाड़ियों को छकाकर गोलकीपर अशोक चिकते को मात दे दी। उसके बाद 35वें मिनट में क्रेग ने अपना दूसरा गोल भी कर दिया जोकि टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल रहा।

उसके बाद गोल करने की बारी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना 150वां मैच खेल रहे गोड्स की थी जिन्होंने अपना पहला गोल बेहतरीन वॉली के जरिए हासिल किया और फाइनल हूटर बजने से तीन मिनट पहले किया। भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी जब उसने पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया को कोई गोल नहीं करने दिया था। दूसरे क्वार्टर में भारत के खिलाफ एक गोल हो गया था। दूसरे हॉफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना दबदबा बना लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें