36 साल बाद ओलंपिक में भाग ले रही भारत की महिला हॉकी टीम को अमेरिका ने 3-0 के अंतर से मात दी। यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद भारतीय टीम का जापान के साथ अंतिम दो में पहुंच गई है। आखिरी दो पायदान पर स्थित जापान और भारत दोनों के एक-एक अंक हैं।
अमेरिकी टीम ने भारतीय टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए और अधिकांश समय तक गेंद अपने पास रखी। अमेरिकी टीम को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारतीय टीम को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला। हालांकि अमेरिकी इन मौकों को गोल में नहीं बदल सकी, उनसे तीनों गोल फील्ड गोल के रुप में किए। हार के बाद भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 13 अगस्त को होने वाले मुकाबले में किसी भी सूरत में अपने से ऊंची रैंक वाली अर्जेंटीना को हराना होगा।
एशिया के मौजूदा नंबर वन गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी (तीन ओवर 74) और इंडियन ओपन चैंपियन एसएसपी चौरसिया (71) रियो ओलंपिक गोल्फ स्पर्धा के पहले दिन क्रमश: 49वें और 27वें स्थान पर रहे। लाहड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
112 साल के लंबे अंतराल के बाद गोल्फ की ओलंपिक में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस फ्रेजर (आठ अंडर 63) पहले जबकि कनाडा के ग्राहम डीलेट (66) दूसरे और थॉमस पीटर्स (67) तीसरे स्थान पर रहे।