फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना ही होगा

Wed, 13 Mar 2013 07:08 PM IST
इपोह/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर लय में लौटी भारतीय टीम को सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक दो मैच हार चुकी है जबकि मंगलवार को उसने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद को बचाए रखा। यह मैच न केवल भारत के लिए बल्कि न्यूजीलैंड के लिए भी करो या मरो का होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के भी छह टीमों की इस टूर्नामेंट में भारत के बराबर तीन अंक हैं।

दरअसल मलयेशिया ने पिछले मैच में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोक कर बाकी टीमों की राह मुश्किल कर दी है। ऑस्ट्रेलिया और मलयेशिया सात-सात अंक लेकर टॉप पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें