फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः भारत ने पाक को 3-2 से हराया

Mon, 24 Oct 2016 06:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hockey India - फोटो : PTI
विज्ञापन
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2 के मुकाबले 3 गोल से मात दी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं कर सका। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत की ओर से प्रदीप ने पहला गोल किया और भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी
विज्ञापन


पहले हाफ में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान तीसरे क्वार्टर में 2  गोल कर 2-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में के अंतिम दो मिनट में भारत ने लगातार दो गोल कर 3-2 से बढ़त बना ली। पहले रुपिंदर ने गोल कर भारत को बराबरी पर पहुंचाया इसके बाद रमनदीप ने भारत के लिए तीसरा गोल कर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी। 

इससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल सुलतान अलजान शाह कप के दौरान मलेशिया में ही खेला गया था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5-1 के अंतर से मात दी थी। 
विज्ञापन

भारत की यह जीत भारत वासियों के लिए बेहद सुखद है क्योंकि भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा था कि भारत पाकिस्तान को हराने के लिए अपनी जान लड़ा देगा। भारत ने जैसा कहा था वैसा ही कर दिखाया। यह भारतीय हॉकी टीम की ओर से उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें