फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी:  भारत ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

Sun, 24 Jun 2018 09:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत का विजयी अभियान लगातार जारी है। पाकिस्तान को रौंदने के बाद अब रविवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से शिकस्त दी। विजेता भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने एक-एक गोल किया, जबकि अर्जेंटीना की ओर से गोंजालो पीलाट के नाम एक गोल रहा।

विज्ञापन


पहला क्वॉर्टर गोलरहित रहा। दोनों ही टीमों ने पुरजोर कोशिशें की, लेकिन कोई गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया। हालांकि 11वें मिनट में अर्जेंटीना को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे उसने जाया कर दिया। दूसरे क्वॉर्टर के 17वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

भारत ने 28वें मिनट में दूसरा गोलकर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। टीम इंडिया की ओर से यह गोल मंदीप ने किया। अगले ही मिनट में अर्जेंटीना ने खेल में वापसी की। उनकी ओर से गोंजालो पीलाट गोल ने यह गोल किया। 

विज्ञापन

आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीना बराबरी की कोशिश में था। इसी कारण वह आक्रामक खेल खेल रहा था बावजूद इसके वह दूसरा गोल नहीं कर सका। मैच के अंत तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-1 ही रहा। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को शिकस्त दी।


भारत की जीत के अलावा यह मैच एक और खास वजह से भी जाना जाएगा। यह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह का 300वां मुकाबला भी था। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले सरदार देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न औरअर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जा चुका हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें