फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाक को हराकर भारत फाइनल में

Tue, 25 Dec 2012 10:23 PM IST
दोहा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान को यहां चल रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के एक कड़े लीग मुकाबले में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत से भारत ने छह देशों के टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान भी जारी रखा। भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने 26वें और चिंगलेनसाना ने 51वें मिनट में गोल दागा जबकि पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल 57वें मिनट में मोहम्मद वकास ने किया।
विज्ञापन


भारत 12 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है और वह बुधवार को अपना आखिरी लीग मैच मलयेशिया के खिलाफ खेलेगा। भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हाफ में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता कोला।

दूसरे हाफ में युवा चिंगलेनसाना ने गुरविंदर चांडी के पास पर 51वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल ठोका। पाकिस्तान ने 57वें मिनट में तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर मोहम्मद वकास के गोल से मुकाबले में वापस आने की कोशिश की। लेकिन भारत ने अपनी बढ़त को आखिर तक पाक को दोबारा पलटवार करने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


आईओसी और एयर इंडिया में खिताबी भिड़ंत
गत चैंपियन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और एयर इंडिया के बीच अंतरराष्ट्रीय ओबेदुल्लाह खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। एयर इंडिया की नजर इस बार जीत हासिल कर पिछली बार फाइनल में आईओसी से मिली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी। पहले सेमीफाइनल में आईओसी ने पंजाब एंड सिंध बैक (पीएसबी) को 3-2 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एयर इंडिया ने ओएनसीजी को 7-0 से मात दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें