फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चौके' के दम पर भारत ने पाकिस्तान को फिर पीटा

Thu, 26 Sep 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे हॉफ में दागे दनादन चार गोल की बदौलत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा दिया है।
विज्ञापन


जोहोर बहारू (मलेशिया) में खेली जा रही टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप अंडर-21 टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया।

भारतीय टीम के जबरदस्त खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने तीन गोल तो सिर्फ 11 मिनट के अंदर ठोक दिए। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन


भारत के लिए सुखमनजीत सिंह ने 38वें और 46वें मिनट में दो गोल दागे जबकि इमरान खान ने 45वें और रमनदीप सिंह ने 61वें मिनट में गोल किया।

पहले हॉफ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन दूसरे हॉफ में तो भारतीय टीम का आक्रमण इतना तेज हो गया कि पाक टीम का डिफेंस बुरी तरह से तहस नहस हो गया।
विज्ञापन


शीर्ष पर भारत
इस जीत से भारतीय टीम मेजबान मलेशिया के साथ अंक तालिका में नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गया है।

पाक टीम छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना और कोरिया का एक-एक अंक है जबकि इंग्लैंड का अभी खाता भी नहीं खुला है। छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। भारत फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें