फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजलान शाह: भारत ने पाक को 3-1 से हराया

Tue, 12 Mar 2013 06:18 PM IST
इपोह/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी भारतीय टीम ने मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह पहली जीत है।
विज्ञापन


भारत की ओर से रुपिंदर, आकाशदीप और मंदीप ने एक-एक गोल किए। भारत ने तीन में से दो गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वकास ने एक मात्र गोल किया। हालांकि इस मुकाबले में पाकिस्तान तीन पेनाल्टी कॉर्नर को गोल मे तब्दील करने से चूक गया।

भारत ने इस मैच में जीत हासिल करके फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखा है। इसे मैच से पूर्व भारत टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया से 3-4 से जबकि दक्षिण कोरिया के हाथों 1-2 से हारकर छह टीमों में बिना कोई अंक के सबसे नीचे था, जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की भी पहली जीत
गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी कोरिया को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। पहले दो मुकाबले हार चुकी किवी टीम ने खिताब की उम्मीदें कायम रखी है। न्यूजीलैंड ने पांचवें ही मिनट में ह्यूगो इंजलिस के गोल के दम पर बढ़त बना ली। उसने 11वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर कोरी बेनेट के गोल की बदौलत बढ़त दोगुनी कर ली।

कोरिया को दूसरे हाफ में गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन किम योंग कू ने इसे गंवा दिया। उधर, न्यूजीलैंड के लिए एंडी हैवर्ड ने 41वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर तीसरा गोल दागा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें