फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली जीत, मलेशिया को 4-2 से दी मात

Thu, 24 Nov 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह - फोटो : Zimbio
विज्ञापन
चार देशों के बीच चल रहे पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने मलेशिया को 4-2 से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में दुनिया की छठें नंबर वाली टीम इंडिया ने 14वें पायदान पर काबिज मलेशिया के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ल्ड नंबर वन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-3 से हराया था। भारत के लिए निकिन थिम्माइया ने दो और रुपिंदर पाल सिंह तथा आकाशदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। गोलकीपर आकाश चिक्ते ने शानदार रक्षण का प्रदर्शन किया।

भारत को अगला मैच 26 नवंबर को न्यूजीलैंड से साथ खेलना है। भारत के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ वाली स्थिति में है।
विज्ञापन

आकाश चिक्ते - फोटो : tw
भारत ने तेज और आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर ने अपना दबदबा बनाए रखा। रुपिंदर को जरूरत के वक्त भरपूर सहयोग मिला और भारतीय टीम ने 39वें मिनट में पिछड़ रही भारतीय टीम ने गोल दागकर मैच में बराबरी कर ली।

कुछ ही मिनटों में थिम्माइया और आकाशदीप के गोल ने 2-2 की बराबरी से भारत को 4-2 की अजेय बढ़त दिली दी। विश्व नंबर 6 भारत ने पहले क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और मलेशिया को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर किया।

आकाश चिक्त की दमदार कीपिंग के चलते मलेशिया मिले मौको को भुनाने से चूक गया और भारत ने उसे गोल दागकर बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें