फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Hockey: सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से खेला गोलरहित ड्रॉ

Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप का अहम मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इस नतीजे के साथ भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं और उसका विश्व कप अभियान अंतिम-4 में जगह बनाए बिना थम गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

सेमीफाइनल के लिए भारत को जीत जरूरी थी
भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्रॉ भी पर्याप्त था। दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर उसकी उम्मीदें खत्म कर दी थीं। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला सीधे सेमीफाइनल की आखिरी जगह के लिए बन गया था।

शुरुआती दबाव में भारत, रेफरल से मिली राहत
मुकाबले की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दबाव में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एक करीबी प्रयास में गोल कर दिया था, लेकिन गेंद भारतीय खिलाड़ी ज्योति के शरीर के ऊपरी हिस्से से टकराकर नेट में गई। भारत ने तुरंत रेफरल लिया और टीवी अंपायर ने इसे खतरनाक खेल करार दिया। इस फैसले से भारत ने राहत की सांस ली और स्कोर 0-0 पर बरकरार रहा।

पेनल्टी कॉर्नर का मौका भी नहीं भुना सका भारत
पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले भारत के पास बढ़त लेने का शानदार मौका आया। टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस ने भारत की रणनीति को पढ़ते हुए खतरा टाल दिया। इसके बाद निक्की प्रधान को भी मौका मिला, लेकिन वह शॉट पर ठीक से कनेक्ट नहीं कर सकीं और गेंद उनके पैर से लग गई।

ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस के आगे बेबस दिखा भारत
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने गोल की तलाश में लगातार दबाव बनाया। खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को भेदने की पूरी कोशिश की, लेकिन मजबूत ऑस्ट्रेलियाई रक्षापंक्ति के सामने भारत की एक नहीं चली। समय बीतने के साथ भारत की मुश्किल बढ़ती गई और आखिरकार मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अजेय शुरुआत के बाद थमा भारत का सफर
इस ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि भारत की अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत अजेय रहते हुए की थी। उसने चीन और इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। हालांकि, दूसरे दौर में गत चैंपियन नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 की हार के बाद भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी हो गई थी, लेकिन टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें