फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: दूसरे हॉकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-4 से हराया, गोवर्स की हैट्रिक

Mon, 28 Nov 2022 11:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम 4-5 से हार गई थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय हॉकी टीम को 7-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
 
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लेक गोवर्स की हैट्रिक के दम पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को 7-4 से हराया। पांच मैचों की सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। 
विज्ञापन


कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम 3-4 से पिछड़ रही थी। अंतिम क्वार्टर में खराब खेल की वजह से टीम को 4-7 की हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने तीसरे और 60 मिनट में, हार्दिक सिंह ने 25वें और रहील मोहम्मद ने 36वें मिनट में गोल किए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक गोवर्स ने 12वें, 27वें व 53वें मिनट, जैक वेल्च ने 17वें व 24वें मिनट, जैकब एंडरसन ने 48वें मिनट और जेक व्हीटन ने 48वें मिनट में गोल दागे। नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह लगातार 12वीं हार है। 
विज्ञापन


पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम 4-5 से हार गई थी। तीसरा टेस्ट मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडी ऑकेंडेन ने अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। 400 या अधिक मैच खेलने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें