फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी, सिर्फ लय बरकरार रखने की जरूरत: सरदार

Thu, 06 Dec 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय टीम की मौजूदा पुरूष हाकी विश्व कप में अच्छी शुरुआत से प्रभावित पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने गुरूवार को कहा कि टीम को जीत की लय बरकरार रखने और इकाई के तौर पर खेलने की जरूरत है। 

विज्ञापन


मुंबई में एक कार्यकर्म के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में सरदार ने कहा, 'शुरुआत अच्छी है। टूर्नामेंट में बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, अर्जेंटीना और आस्ट्रेलिया कुछ बेहतरीन टीमें हैं। हमने शुरुआत अच्छी की है और अब यही लय बरकरार रखने और इसी ऊर्जा के साथ खेलने की जरूरत है।' 

भारत ने विश्व कप के ग्रुप सी के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से करारी शिकस्त दी और फिर बेल्जियम की मजबूत टीम से 2-2 से ड्रॉ खेला। पीआर श्रीजेश की अगुवाई वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गयी है। उसे शनिवार को ग्रुप की चौथी टीम कनाडा से मैच खेलना है। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट से पूर्व संन्यास लेने वाले सरदार चाहते हैं कि भारतीय टीम इकाई के तौर पर खेले और दो या तीन खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'विश्व कप और ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट चार साल में एक बार होते हैं, इसलिए हम लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। वे इस तरह के मैचों का महत्व जानते हैं और समझते हैं कि प्रत्येक सेकेंड कितना महत्व रखता है।' 

सरदार ने कहा, 'हमारा मुख्य मैच क्वार्टर फाइनल होगा और उस दिन हमें श्रीजेश या मनप्रीत सिंह पर निर्भर नहीं रहना होगा, हमें एक इकाई के तौर पर खेलने की जरूरत होगी।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें