2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता बेल्जियम समेत
इंडिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका को पूल सी में रखा गया है। इसके अलावा तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन नीदरलैंड समेत जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान को पूल डी में जगह मिली है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में रोजाना कुल दो मैच खेले जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबले शाम 5 और 7 बजे खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन पूल सी के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मेजबान भारत और द. अफ्रीका के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में बेल्जियम और कनाडा आमने-सामने होंगे।