फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कपः इंग्लैंड ने किया बड़ा उलटफेर, अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

Wed, 12 Dec 2018 09:35 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
विज्ञापन

दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर गोल मशीन कहे जाने वाले ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलात के पांच में दो पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल ओलंपिक चैंपियन दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना को इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में हार से नहीं बचा पाए। 

विज्ञापन


अपना चौथा विश्व कप खेल रहे सबसे अनुभवी मिडफील्डर बैरी मिडलटन, विल कैलनन और हैरी मार्टिन के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत दुनिया की सातवें नंबर की टीम ने इंग्लैंड ने तेज रफ्तार हॉकी की बानगी दिखा कर बुधवार को यहां अर्जेटीना के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज कर उलटफेर कर सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बना ली। खेल खत्म होने से महज दो सेकंड पहले जुआन लोपेज बाएं से आए क्रॉस पर डी में अपनी हॉकी पर गेंद नहीं ले पाए और अर्जेंटीना के हाथ आया बराबरी पाने का मौका निकल पाया। इंग्लैंड को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक  को भी गोल नहीं बदल पाया।

लियाम एंसेल, विल कैननन और जेम्स गाल ने स्कीमर बैरी मिडलटन और माइकल होर से मिले बेहतरीन पास पर दोनों छोर से हमले बोल कर अर्जेंटीना के गोल पर बराबर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड के जैक वॉल और लियाम सैनफर्ड के लंबे फ्लिक पर अर्जेंटीना के गोल में उसके स्ट्राइकर ने गेंद को संभाल उसके गोल पर बराबर दबाव बनाए रखा। 
विज्ञापन


गोंजालो पिलात ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोला खोला। बैरी मिडलटन ने दस मिनट बाद डी में पहुंच कर बेहतरीन मैदानी गोल कर इंग्लैंड को एक-एक की बराबरी दिला दी। विल कालनन ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में गोल कर इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। गोंजालो पिलात ने चौथे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अर्जेंटीना को दो-दो की बराबरी दिला दी। हैरी मार्टिन ने लंबे स्कूप पर डी में गेंद संभाल गोल कर इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें