फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी स्टार नमिता टोप्पो को ‘एकलव्य’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Sun, 27 Dec 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नमिता टोप्पो को खेल के प्रति उनके योगदान के लिए रविवार को प्रतिष्ठित ‘एकलव्य’ पुरस्कार से नवाजा गया। नमिता को एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2020 के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कोविड-19 पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए नमिता को यहां एक सामान्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और पांच लाख रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। भारोत्तोलक स्नेहा सोरेन और बैडमिंटन खिलाड़ी रुतापर्णा पांडा को भी प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें