फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: रूपिंदर पाल सिंह बोले- ड्रैग फ्लिक से गोल करना पहले से मुश्किल, तकनीक इसका कारण

Sun, 22 Jan 2023 11:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर ने कहा कि हाल के वर्षों में पेनल्टी-कॉर्नर के बचाव में काफी सुधार हुआ है और यही कारण है कि दुनिया भर में ड्रैग-फ्लिकर को गोल करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रूपिंदर पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का मानना है कि तकनीक के इस्तेमाल ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीमों के लिए पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करना मुश्किल होता जा रहा है। खेल में वीडियो विश्लेषण जैसी तकनीक के इस्तेमाल से विरोधी टीमों की रक्षापंक्ति को मजबूत बना दिया है। 
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर ने कहा कि हाल के वर्षों में पेनल्टी-कॉर्नर के बचाव में काफी सुधार हुआ है और यही कारण है कि दुनिया भर में ड्रैग-फ्लिकर को गोल करने में परेशानी हो रही है। रूपिंदर ने ओलंपिक के बाद खेल को अलविदा कह दिया था। 

रूपिंदर ने कहा, ''हाल के वर्षों में पेनल्टी कॉर्नर का बचाव करना एक कला बन गया है। हर टीम के पास अब यह अध्ययन करने के लिए वीडियो विश्लेषण है कि विरोधी अपने पेनल्टी कॉर्नर को कैसे लेते हैं। टीमें यह विश्लेषण करती है कि विपक्षी टीम के ड्रैग फ्लिकर कैसे फ्लिक करते हैं। उनके तरीके और तकनीक को देखकर वे इसके बचाव के लिए खुद को तैयार करती हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें