फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ियों को मिला एक माह का ब्रेक, बंगलूरू साई सेंटर से घरों को हुए रवाना

Sat, 20 Jun 2020 07:05 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में पिछले दो महीने से अधिक समय से फंसे हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक महीने की छुट्टी दी गई है जिससे वह परिवार के साथ समय बिता सकें। ज्यादातर खिलाड़ी शुक्रवार को ही घर रवाना हो गए।

विज्ञापन


भारत सरकार ने 25 मार्च से जब देशभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन की घोषणा की थी तब पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी बंगूलरू में थे। हॉकी इंडिया ने कहा,‘ दोनों टीमों के मुख्य कोचों की सलाह पर खिलाड़ियों को ब्रेक देने का फैसला किया है। खिलाड़ियों को विशेष रूप से जानकारी दी गई है कि उन्हें इस ब्रेक के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना जारी रखना होगा।’

अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध के कारण मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ को बंगलूरू में रूकना पड़ा। महिला टीम के कोच शोएर्ड मारिन और विश्लेषणात्मक कोच जानेके शोपमैन नीदरलैंड से है और दोनों मुंबई से अपने घर वापस जा रहे हैं। दोनों टीमें 19 जुलाई को फिर यहीं एकत्र होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें