फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडफील्डर मोनिका बोलीं: अभ्यास सत्रों का महत्व समझने लगी है हॉकी टीम

Tue, 18 May 2021 08:25 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • भारतीय मिडफील्डर ने कहा, पहले सिर्फ कोच के निर्देशों का करते थे अनुसरण
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर मोनिका ने कहा है कि उनकी टीम अब अपने अभ्यास सत्रों के उद्देश्य को समझने लग गई है। पहले वह सिर्फ कोच के निर्देशों का अनुसरण करती थी। रियो ओलंपिक 2016 में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही मोनिका ने कहा कि शनिवार को सुबह का सत्र सबसे कड़ा होता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बेहद कड़ा सत्र होता है जिसमें मैच की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कड़ा अभ्यास किया जाता है। प्रत्येक सत्र में तेजी या दमखम पर ध्यान दिया जाता है। हमारे सप्ताह में ऐसे दो या तीन सत्र होते हैं। इन दिनों में वास्तव में हमारे फिटनेस स्तर की परीक्षा होती है। टीम अब प्रत्येक सत्र के महत्व को समझती है। हमारी प्रत्येक सत्र और उससे मिलने वाली मदद को लेकर जागरूकता पहले से बेहतर है। पहले हम आंख मूंदकर वही करते थे जो कोच कहता था।

चंडीगढ़ की रहने वाली इस खिलाड़ी ने कहा कि कोचिंग स्टाफ प्रत्येक सप्ताह के अभ्यास के लिए इस तरह से योजना तैयार करता है ताकि टीम सही समय पर अपने चरम पर रहे। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अब अपने मजबूत पक्षों में सुधार करने और कमजोर पक्षों पर काम करने पर है। हमारा लक्ष्य सही समय पर अपने चरम पर पहुंचना है। प्रत्येक खिलाड़ी के कार्यभार पर गौर किया जाता है और उसी हिसाब से सुधार का आकलन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें