फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह की सेहत पर नया अपडेट, दिमाग में जमा खून का थक्का

Mon, 18 May 2020 09:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ओलंपिक के पुरुष हॉकी फाइनल में एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए अधिकांश गोलों के लिए उनका विश्व रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।
     
  • 1952 के हेलसिंकी खेलों के स्वर्ण पदक मैच में नीदरलैंड पर भारत की 6-1 की जीत में पांच गोल किए थे।
     
  • बलबीर सिंह 1957 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
     
  • 1975 में भारत की विश्व कप विजेता टीम के प्रबंधक भी थे।
विज्ञापन
हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर की हालत पर नया अपडेट आया है। 95 वर्षीय बलबीर के पोते की माने तो उनके मस्तिष्क में खून का थक्का विकसित हो गया है। कबीर ने सोमवार को बताया कि तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे बलबीर सीनियर अस्पताल में कई स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे हैं, उन्हें वेंटिलेटर के सहारे रखा गया है।

विज्ञापन


कबीर ने एक बयान में यह भी कहा कि उनके 95 वर्षीय नाना को पिछले सप्ताह से कोई कार्डियक अरेस्ट भी नहीं आया है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। लगातार वेंटिलेटर पर होने के कारण बलबीर सिंह के फेफड़ों में निमोनिया के ताजा लक्षण भी पाए गए हैं। उपचार का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

याद हो कि 8 मई को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की वजह से बलबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट 10 मई को निगेटिव आई। इसके दो दिन बाद 12 मई को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया, जिससे वह वेंटिलेटर पर आ गए।
विज्ञापन


बुधवार को फिर दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ। हालांकि, उनके प्रशंसक लगातार जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पूर्व ओलंपियन हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर पिछले दो साल से अस्वस्थ चल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें