फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी दौरे में मिली लगातार तीसरी हार, 0-2 से हारी सविता की टीम

Fri, 21 Jul 2023 05:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रसेलहेम (जर्मनी)।

सार

भारतीय टीम तीसरे और अंतिम मैच में खाता भी नहीं खोल सकी तो वहीं मेजबान टीम की तरफ से नाइक लोरेंज (52वां मिनट) और चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (54वां मिनट) ने गोल किया।
विज्ञापन
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को जर्मनी के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। सविता पूनिया की अगुवाई वाली टीम को अपने जर्मनी दौरे पर यह लगातार तीसरी बार हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


भारतीय टीम तीसरे और अंतिम मैच में खाता भी नहीं खोल सकी तो वहीं मेजबान टीम की तरफ से नाइक लोरेंज (52वां मिनट) और चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (54वां मिनट) ने गोल किया। इससे पहले भारतीय टीम को अपने पिछले दो मुकाबलों में भी चीन (2-3) और जर्मनी (1-4) से हार का सामना करना पड़ा था।

गेम के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मैच की शुरुआत की और जर्मनी खिलाड़ियों ने अपने रक्षण को मजबूत रखा। तीन मैचों का जर्मनी दौरा चीन में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें