फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: एशियाई खेलों की तैयारियों के जर्मनी-स्पेन का दौरा करेगी भारतीय हॉकी टीम, सितंबर-अक्तूबर का है शेड्यूल

Sat, 10 Jun 2023 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इसके बाद 12 जुलाई से जर्मन और चीन के खिलाफ टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेंगी। जर्मनी दौरे के बाद टीम स्पेन के टेरेसा में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और स्पेन के खिलाफ चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी।
विज्ञापन
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के तहत अगले महीने ट्रेनिंग और आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए जर्मनी और स्पेन का दौरा करेगी। भारतीय टीम दौरे का आगाज जर्मनी के रसेलशेम (फ्रैंकफर्ट) में अभ्यास से करेगी।
विज्ञापन


टीम इसके बाद 12 जुलाई से जर्मन और चीन के खिलाफ टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेंगी। जर्मनी दौरे के बाद टीम स्पेन के टेरेसा में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और स्पेन के खिलाफ चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी। एशियाई खेलों का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे इस साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

इन खेलों का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन के हांग्झोऊ होगा। महिला टीम के इस एक्पोजर दौरे का आयोजन खेल मंत्रालय की वित्तीय मदद से हो रहा है। जिसमें टीम और सहायक कर्मचारियों की हवाई यात्रा, वीजा शुल्क, ‘बोर्डिंग एवं लॉजिंग’, भोजन व्यय, स्थानीय परिवहन और अन्य लागतें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें