फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लेगा अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा

Tue, 26 Feb 2019 05:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
विज्ञापन

देश में अंपायरिंग और अधिकारियों के स्तर में सुधार की कवायद के तहत हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 29 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा लेगा। इस ऑनलाइन परीक्षा को अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के पेशेवर विकास कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


इससे अंपायरों की कौशल और जानकारी आधारित विशेषज्ञता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे यह भी पता चलने की उम्मीद है अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नियमों की कितनी जानकारी है। ऑनलाइन परीक्षा में हॉकी के एफआईएच के नियमों की जानकारी पर ध्यान दिया जाएगा। 

इस परीक्षा में पेश होने के लिए उम्मीदवार का हॉकी इंडिया की स्थायी या एसोसिएट राज्य सदस्य इकाई से पंजीकरण जरूरी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण मंगलवार को शुरू होगा और 15 मार्च शाम पांच बजे खत्म होगा। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें