फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान

Sat, 23 Feb 2019 08:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manpreet singh
विज्ञापन

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने वर्ष 2018 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया है, जबकि महिला टीम की स्ट्राइकर लालरेमसियामी को वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन


मनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम मस्कट में एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में अजेय रही थी। भारत को उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। उन्होंने टीम को ब्रेडा में एफआईएच चैंपियन्स ट्राफी में रजत पदक दिलाने में योगदान दिया था। 

18 वर्षीय लालरेमसियामी ने महिला टीम की तरफ से विश्व कप 2018 और एशियाई खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। भारत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। वह ब्यूनसआयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में भी खेली थी जिसमें भारतीय टीम रजत पदक जीतने में सफल रही थी। 
विज्ञापन


भारतीय पुरूष टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला। भारतीय टीम भुवनेश्वर में विश्व कप में शीर्ष आठ में पहुंचने वाली एकमात्र एशियाई टीम थी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें